Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अवैध हत्यारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक गंगाशहर से दो छतरगढ़..

India-1stNews




अवैध हत्यारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक गंगाशहर से दो छतरगढ़..

बीकानेर। जिला पुलिस ने 1 मई से सात दिवसीय ऑपरेशन' सचेत' शुरू किया है, जिसके तहत पुलिस ने पहले दिन तीन बदमाशों को अवैध हथियारों सहित अरेस्ट किया है।छतरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चक एक एसकेएम निवासी संदीप पुत्र सीताराम विश्नोई और अमर कॉलोनी घड़साना निवासी प्रदीप पुत्र गोपीराम जाट को अरेस्ट कर एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। दोनों ही बदमाशों के विरूद्ध जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट जेसे आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं।

दुसरे मामले में गंगाशहर पुलिस ने महेश कुमार पुत्र गंगाबिशन गोदारा जाति विश्नोई निवासी जेगला, नोखा हाल किरायेदार श्री रतु माली निवासी गोपेश्वर बस्ती को अवैध 12 बोर बन्दूक सिंगल बैरल मय 3 खाली कारतूस सहित अरेस्ट किया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए है तथा आरोपियों से अवैध हथियार के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement