Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, माँ बेटे झुलसे, दोनों की हालत गंभीर

India-1stNews




बीकानेर: सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, माँ बेटे झुलसे, दोनों की हालत गंभीर

बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार को सुबह एक घर में घरेलू गैस लीकेज के कारण घर में आग लग गई। जिससे मां और बेटा दोनों झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गुरुवार सुबह लूणकरनसर में 75 वर्षीय संतोष देवी और बेटा पचास साल का बेटा साहबनाथ घर में थे। मां सन्तोष देवी चाय बना रही थी। इसी दौरान लीकेज के कारण गैस में आग लग गई। मां भी इसी आग की चपेट में आ गई। कपड़ों से होते हुए आग शरीर तक पहुंची तो चिल्लाई। इस पर पास ही बैठा बेटा भागकर पहुंचा। मां को बचाते हुए वो खुद भी आग की चपेट में आ गया। मां संतोष जहां 65 प्रतिशत झुलस गई है तो तो बेटा साहबनाथ 45 प्रतिशत झुलसा है। घटना लूणकरनसर के वार्ड संख्या नौ की है, जहां सुबह करीब सात बजे ये हादसा हुआ।

माचिस की तिल्ली जलाते ही आग

बताया जा रहा है कि संतोष देवी ने चाय बनाने के लिए रसोई में गैस चूल्हे को चालू करने के लिए जैसे ही तिल्ली जलाई, वैसे ही सिलेंडर से आग भभक गई। संतोष देवी तुरंत ही इसकी चपेट में आ गई, पास खङे बेटे साहबनाथ ने मां को बचाने का प्रयास किया। जिससे दोनों ही झुलस गए। घर के अंदर से आग और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। किचन में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। समय पर महिला को बाहर निकालने से जान बच गई।

टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह और उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। झुलसी अवस्था में दोनों को पहले लूणकरनसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। टाइगर फोर्स के राकेश दास मूंड,राजू कायल,प्रभुनाथ आदि एम्बुलेंस लेकर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562