Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चैन स्नेचिंग की वारदात को दिया अंजाम, गंगाशहर के सोनी सहित दो गिरफ्तार

India-1stNews




चैन स्नेचिंग की वारदात को दिया अंजाम, गंगाशहर के शातिर चोर सहित दो गिरफ्तार

बीकानेर। आमजन ओर पुलिस के लिए सिरदर्दी बने शातिर चेन पुलिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों ने दो चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

कोटगेट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मई को विकास शर्मा ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी माताजी मंदिर जा रही थी। इस दौरान गौड़ भवन के पास बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने उनकी माताजी की चेन तोड़ ली और उन्हे धक्का देकर गिरा दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश कर आज गोपेश्वर बस्ती निवासी धमेन्द्र पुत्र श्यामसुन्दर सोनी और नायको का मोहल्ला चौखूटी फाटक निवासी गोविन्द पुत्र पप्पूराम नायक को अरेस्ट कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है । पुलिस को उम्मीद है कि चेन स्नेचिंग और चोरी की कई और वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562