Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कानों में ईयरफोन लगाकर चलना पड़ा भारी, ट्रैन से कटकर युवक ने गवाई जान

India-1stNews




बीकानेर: कानों में ईयरफोन लगाकर चलना पड़ा भारी, ट्रैन से कटकर युवक ने गवाई जान

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

युवक ने एक प्राइवेट कोचिंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। उसकी शिनाख्त मनोज जाखड़ निवासी तेजरासर के रूप में हुई हे। बताया जा रहा है कि युवक के कानों में इयर फोन लगे हुए थे। संभवत: उसे पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वो ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों के गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को भी सूचना दी गई। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उसकी टी शर्ट से अनुमान लगाया जा रहा है कि वो कोचिंग में पढ़ाई करता था। फिलहाल घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। नापासर पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू की है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562