Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: तीन शातिर बदमाशों ने व्यापारी को 10 लाख रुपये का चूना लगाया

India-1stNews




गंगाशहर: तीन शातिर बदमाशों ने व्यापारी को 10 लाख रुपये का चूना लगाया

बीकानेर। नामी सीमेंट कम्पनी का डिस्टीब्यूटर बनाने का झांसा देकर तीन शातिर बदमाशों ने गंगाशहर के एक व्यापारी को 10 लाख का चूना लगा दिया। व्यापारी की ओर से गंगाशहर थाने में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौरङिया चौक निवासी भरत पुत्र नारायण चोपड़ा की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया है कि वह सीमेंट का व्यवसाय करता है।

गत 4 जून 2022 को विजेन्द्र शर्मा और कृष्णकान्त त्रिपाठी ने उसे सीमेंट का डिस्टीब्यूटर बनाने का कहकर 1 लाख रुपये अपनी फर्म में ट्रांसफर करवा लिये व उसके बाद माल भिजवाने का कहकर 9 लाख रुपये और ले लिए और अभी तक कोई माल सप्लाई नहीं किया। उक्त लोगों ने सुनियोजित तरीके से षडयत्रं रचकर उसको डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करने का झासां देकर उससे 10 लाख रुपये हडप कर लिये। पुलिस ने अरशद खां, विजेन्द्रशर्मा, कृष्णकांत त्रिपाठी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562