Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुजारी के अनैतिक आचरण के चलते पारीक समाज हुआ थाने में एकजुट

India-1stNews




कोलायत स्थित श्री सीसा भैरू मंदिर के पुजारी को हटाने के लिए पारीक समाज हुआ गजनेर थाने में एकजुट

बीकानेर। कोलायत स्थित श्री सीसा भैरू मंदिर के पुजारी के अनैतिक आचरण के चलते पारीक समाज के गणमान्य जन का प्रतिनिधि मंडल आज गजनेर थानाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे।प्रतिनिधि मंडल ने बताया की पुजारी लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया है मंदिर की पूजा अर्चना और दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार की शिकायत लंबे समय से आ रही थी।

इस स्थिति को देखते हुए मंदिर की पंजीकृत समिति ने उसे निष्कासित करने का निर्णय लिया, कई बार नोटिस देने के बावजूद भी नही हटने के कारण आज कानून की मदद की अपेक्षा के चलते आज सभी गजनेर थाने में ज्ञापन देने गए जिसमे पारीक समाज के अध्यक्ष भंवरलाल, सीसा भैरू समिति के सचिव रमेश पांडिया , सहित समाज के युवा व बुजुर्ग सहित सभी ज्ञापन देने पहुंचे रविवार के दिन कानूनी मदद के साथ उसे हटाने का आश्वासन मिला है अतः समाज के सभी लोग कल रविवार को सीसा कूच करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562