Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फिर एक नाबालिग सामूहिक बलात्कार की शिकार, मां ने पूछा तो रो पड़ी...

India-1stNews





बीकानेर: फिर एक नाबालिग सामूहिक बलात्कार की शिकार, मां ने पूछा तो रो पड़ी...





बीकानेर। कोलायत क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला शनिवार को थाने में दर्ज किया गया। घटना एक सप्ताह पुरानी है। मुख्य आरोपी मजदूरी का काम करता है। वह पीड़िता को बाजार से मोटर साइकिल पर सामान रखकर लाने के बहाने से ले गए। रास्ते में मढ़ जाने वाले मार्ग पर दोस्तों को बुलाकर बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार घटना 26 अप्रेल की दोपहर 12 से 3 बजे के बीच की है। पीड़ित नाबालिग और परिजनों ने शनिवार को कोलायत थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि चार महीने से पीड़िता के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। गत 26 अप्रेल को घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। निर्माण कार्य में मजदूरी करने वाले अनिल कुमार ने नाबालिग से कहा कि बाजार से पत्थर लेकर आने है, इसके लिए मोटरसाइकिल पर उसके साथ चलना पड़ेगा। पीड़िता की बड़ी बहन ने साथ भेजने से मना किया तो आरोपी अनिल ने कहा कि वह बाइक चलाएगा। नाबालिगा को पत्थर पकड़वाकर पीछे बैठना है। इस तरह झांसे में लेकर नाबालिग को अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया।

रास्ते में सुनसान जगह पर दोस्तों को बुलाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनिल उसे बाजार ले जाने की जगह कोलायत से मढ़ की तरफ जाने वाले सुनसान मार्ग पर ले गया। वहां जाकर अपने तीन दोस्तों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताने की धमकी दी और डराया कि उसके परिवार को बदनाम कर देंगे।

गुमशुम रही नाबालिग, परिजनों ने पूछा तो फूट पड़ी
परिजनों ने बताया कि नाबालिग दोपहर तीन बजे वापस घर लौटी। इसके बाद गुमशुम रहने लग गई और खाना भी नहीं खाया। मां ने बार-बार पूछा तो वह फूट पड़ी और रोते हुए आपबीती बताई। पुलिस थाने ने कोलायत में जाट धर्मशाला के पीछे रहने वाले अनिल व उसके चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement