Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ऐतिहासिक ओल्ड कैमरा और फोटो प्रदर्शनी सोमवार से

India-1stNews




बीकानेर: ऐतिहासिक ओल्ड कैमरा और फोटो प्रदर्शनी सोमवार से 

बीकानेर 05 मई। बीकानेर नगर स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन के सहयोग से हो रही बीकानेर के ऐतिहासिक फोटो और पुराने कैमरों की अनूठी प्रदर्शनी का उद्घाटन संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी और पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी के संयोजक अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 100 साल से ज्यादा समय के फोटो प्रदर्शित किए गए हैं और फोटो को जिन कैमरों से क्लिक किया गया, वे कैमरे 100 के लगभग यहां पर आम दर्शकों के लिए लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो बनाने के उपकरण प्लेट, कैमरे, स्टैंड, कैमरे मशीन, लेंस, फिल्टर इसके अलावा और भी दुर्लभ कैमरे और सामग्री प्रदर्शित की गई है। डॉ. फारूक चौहान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार सवेरे 10 बजे होगा ओर तीन दिनों तक प्रदर्शनी सवेरे 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुली रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement