Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर स्थापना दिवस: पहली बार लोककला मांडनों द्वारा सजाए जाएंगे ऐतिहासिक चौराहे

India-1stNews




बीकानेर स्थापना दिवस:  पहली बार लोककला मांडनों द्वारा सजाए जाएंगे ऐतिहासिक चौराहे

बीकानेर, 5 मई। बीकानेर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में 7 मई को शहर के ऐतिहासिक चौराहे लोककला मांडनों से सजाए जाएंगे।

बीकानेर स्थापना दिवस कार्यक्रमों के तहत संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर विकास न्यास और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त  तत्वावधान में बीकानेर के कलाकारों द्वारा मांडना सजाया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक ज्योति स्वामी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर, महाराजा गंगा सिंह सर्किल, सादुल सिंह सर्किल, राव बीकाजी प्रतिमा स्थल, सूरसागर के पास म्हारो बीकाणो सेल्फी प्वाइंट स्थल पर सुबह 6 से 10 बजे तक मांडने बनाए जाएंगे। स्वामी ने बताया कि इन स्थलों के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। बीकानेर में प्रथम बार एतिहासिक चौराहो को राजस्थानी लोक कला मांडना द्वारा सजाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement