Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एडिटर एसोसिएशन की ओर से चिकित्सा शिविर एवं बच्चों से संवाद कार्यक्रम हुए आयोजित

India-1stNews




हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एडिटर एसोसिएशन की ओर से चिकित्सा शिविर एवं बच्चों से संवाद कार्यक्रम हुए आयोजित




बीकानेर@ 30 मई 1826 को भारत के प्रथम हिन्दी साप्ताहिक अखबार के स्थापना दिवस के अवसर पर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स की ओर से गुरूवार को जिला राजकीय चिकित्सालय सैटेलाइट में बीकानेर के पत्रकारों एवं उनके परीजनो हेतु निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का उद्गाटन अधीक्षक एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील हर्ष एवं संगठन अध्यक्ष आनंद आचार्य ने की। सुबह 8 से दस बजे तक आयोजित हुए इस चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बी.के. तिवारी ने 40 पत्रकारों एवं उनके परीजनों को चिकित्सा परामर्श दिया इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर गुलशन ने सभी का ब्लड प्रेशर चेक किया।  संगठन के संरक्षक नीरज जोशी ने कहा कि भागदौड़ भरे शेड्यूल में पत्रकारों द्वारा अपने स्वास्थ्य मुल्यांकन का समय निकालना मुश्किल हो जाता है अतः आज के दिन विशेष रूप ये इस चिकित्सा शिविर का आयोजन रखा गया ताकी पत्रकार भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। संगठन सचिव विनय थानवी ने बताया कि शिविर में निःशुल्क परामर्श के अतिरिक्त फास्टिंग शुगर, एलएफटी, आरएफटी, लिपिड प्रोफाइल, एक्सरे सहित डॉक्टर के परामर्श अनुसार अन्य जांचे करवाकर पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक जांचे करवायी। कार्यक्रम संयोजक मनोज व्यास ने  चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला अस्पताल प्रबंधन एवं संगठन अध्यक्ष आनंद आचार्य  का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने सभी जांचे दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध करवाकर पत्रकारों को चिकित्सा परामर्श दिया उनके लिए आवश्यक दवाईयां लिखी। इस अवसर पर डॉ. हर्ष ने कहा कि सभी पत्रकार फिल्ड में रहते है अतः उनका खान-पान अनियमित हो जाता है जिससे कॉलेजस्ट्रॉल एवं ट्राइग्लिसराइड की मात्रा अधीक पाई गई, डॉ. हर्ष ने पत्रकारों को घी तेल कम खाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्र पत्रकार शिव सोनी ने अधीक्षक डॉ. सुनिल हर्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया। चिकित्सा शिविर के दौरान लोटस डेयरी की ओर से सहभागीयों के लिए  छाछ एवं कोल्ड कॉफी का प्रबन्ध किया गया इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि सुनील पुरोहित उपस्थित रहे।

ग्रीष्मकालीन शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को समझाई हिन्दी पत्रकारिता का महत्च
एडिटर एसोसिएशन द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के तहत मनाए गए दुसरे कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जस्सुसर गेट के पास स्थित विंग्स इंटरनेशनल स्कूल में संगठन संरक्षक नीरज जोशी एवं अध्यक्ष आनंद आचार्य द्वारा बच्चों को हिन्दी पाक्षिक अखबार उदण्ड मार्तण्ड के शुरूआत से लेकर आज के युग में होने वाली हिन्दी पत्रकारिता के बारे में अवगत कराया गया। 



इन पत्रकारों की रही चिकित्सा शिविर मे सहभागीता
दिनेश गुप्ता, अजीज भुट्टा राजेश रतन व्यास राजीव जोशी उमेश पुरोहित प्रकाश सामसुखा, रामरतन मोदी सुमित बिश्नोई सुमेस्ता बिश्नोई विजय कपूर गिरिश श्रीमाली मोहन कडेला बलजीत गिल विक्रम पुरोहित सइद अखतर अली भवानी शंकर व्यास योगेश कुमार यतेन्द्र चढ्ढा राहुल मारवाह शिव सोनी सहित अन्य पत्रकारो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement