Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर के साइबर ठग ने किया आठ करोड़ रुपये का फ़्रॉड, बैंक भी शक के घेरे में

India-1stNews




बीकानेर के साइबर ठग ने किया आठ करोड़ रुपये का फ़्रॉड, बैंक भी शक के घेरे में




बीकानेर@ बीकानेर के सिटी कोतवाली इलाके के एक युवक द्वारा करीब साढ़े आठ करोड़ से अधिक का साइबर फॉड किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले के तार दूसरे राज्यों से जुड़े नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस इस मामले में बीकानेर आई और सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन की मदद से मावा पट्टी स्थित बांठिया चौक में राजकुमार की तलाश की।

एक ही दिन में एक खाते में करोड़ो के लेनदेन

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार राजकुमार मोहता के मॉडर्न मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक ही दिन में चार करोड़ से अधिक लेनदेन हुए जिसमें साढ़े तीन करोड़ रुपए निकाले गए। पुलिस ने एक सौ दस से अधिक पेज का स्टेटमेंट निकाला है जिसमें एक ही दिन में करोड़ों का लेनदेन हुआ है। दरअसल, 22 से 30 अप्रैल के महाराष्ट्र मध्य पुणे के एक व्यक्ति के पीड़ित के आईसीआईसीआई, एसबीआई और एचडीएफसी के बैंक खातों से 99 लाख से अधिक की राशि राजकुमार मोहता ने फोन क्लोनिंग कर के निकाल ली। पुलिस स्टेशन वाकड़ जिला पुणे महाराष्ट्र से आए पुलिस अधिकारियों ने बीकानेर सीटी कोतवाली से संपर्क कर राजकुमार मोहता के बारे में जानकारी दी।

यह बताया जा रहा है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार ने ऋषभ एंटरप्राइजेज नामक फर्जी फर्म बना कर विभिन्न बैंकों में करेंट अकाउंट खुलवा लिए जिसमें जीएसटी नंबर, आधार नंबर सहित पैन और आधार कार्ड के माध्यम से केवाईसी भी करवा ली लेकिन वास्तव में ऋषभ एंटरप्राइजेज के नाम से कोई संस्थान भौतिक रूप से नहीं खोला। पीएनबी मॉडर्न मार्केट, एसबीआई पूगल रोड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया केईएम रोड, बैंक ऑफ इंडिया केईएम रोड सहित सभी बैंकों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋषभ एंटरप्राइजेज के करेंट अकाउंट खोल दिए। पीएनबी के बैंक खाते से राजकुमार ने बड़े फॉड किए। हैरानी की बात तो यह है कि एक दिन में चार हजार से अधिक लेनदेन होने के बाद भी बैंक को शक नहीं हुआ। महाराष्ट्र पुलिस ने संबंधित बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement