Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चार दिनों में दूसरी वारदात, महिला के गले से चेन छीन बाइक सवार फरार

India-1stNews





बीकानेर: चार दिनों में दूसरी वारदात, महिला के गले से चेन छीन बाइक सवार फरार

बीकानेर। शहर में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहा है। चार दिनों में चेन स्नेचिंग की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवनपुरी क्षेत्र निवासी उज्जवल गौड पत्नि मोहित शर्मा की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि मंगलवार सुबह वह पैदल जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसके गले से चेन तोड़ ली और उसे धक्का देकर गिरा दिया। जब तक उसने शोर मचाया दोनों बदमाश देखते ही देखते आंखो से ओझल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस से पहले जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला की बाइक पर सवार नकाबपोश दिनदहाड़े गले से चेन पुलिंग कर रफू चक्कर हो गए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement