Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पैर फिसलने से सरोवर में डूबा, युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: पैर फिसलने से सरोवर में डूबा, युवक की मौत

बीकानेर@ कोलायत का पवित्र कपिल सरोवर जो आस्था का केंद्र माना जाता है। दूर दराज से लोग यहां स्नान करने के लिए आते हैं। यह कपिल सरोवर में आजकल मौते होती जा रही है । सरोवर की सीढ़ियों पर फिसलन ज्यादा होने की वजह से लोगों के पैर फिसल रहे हैं और वह कपिल सरोवर में डूब रहे हैं । ऐसा ही मामला आज घाट नंबर 19 पर सामने आया है। जिसमें एक युवक शंकर लाल निवासी नोखा के सुरपुरा गांव का है । जो स्नान करने के लिए यहां आया था । पैर फिसलने से वह कपिल सरोवर में डूब गया। स्थानीय लोगों ने कोलायत पुलिस को सूचना दी और स्थानीय तेराक रमण शर्मा को बुलाया और उसने शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रोष जताया है कि एसडीआरएफ टीम यहां मौजूद तो है पर कभी भी सफल नहीं हो पाती है । अंत में स्थानीयता रमन शर्मा ही शव को निकालते हैं । इसलिए रमन शर्मा को कोलायत के कपिल सरोवर पर स्थाई नियुक्ति सरकार के द्वारा दी जाए ताकि डूब से हो लोगों को बचाया जा सके या शव को बाहर निकाला जा सके। फिलहाल पुलिस ने मृतक शंकर लाल केशव को मोर्चरी रूम में रखवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562