Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में PNB बैंक की शाखा में लगी आग, कई दमकल पहुंची मौके पर

India-1stNews




बीकानेर में PNB बैंक की शाखा में लगी आग, कई दमकल पहुंची मौके पर

बीकानेर के मॉर्डन मार्केट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग का धुआं देखकर लोगों ने दमकल को बुला लिया। गनीमत रही कि आग के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि मैन गेट के पास का फर्नीचर के साथ ही कम्प्यूटर और एसी जल गए। आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची, जिससे किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हो सका।

सुबह करीब छह-सात बजे बैंक के मैन गेट से धुआं निकलता देखा गया। इस पर लोगों ने पहले पुलिस को फोन किया और बाद में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों को। आग की सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची। तब तक बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब सात बजे तक आग मैन गेट के आसपास के फर्नीचर तक पहुंच गई। यहां रखे कुछ कम्प्यूटर जल गए। यहां दो-तीन एसी लगे थे, वो भी पूरी तरह जल गए। वहीं फर्नीचर भी जल गया। कुछ स्टेशनरी जलने की रिपोर्ट है, हालांकि बैंक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

बैंक मैनेजर मदन सोनी ने दैनिक भास्कर को बताया कि आग के कारण सिर्फ एसी और लाइट फिटिंग जली है। स्ट्रांग रूम को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वैसे भी स्ट्रांगरूम फायर प्रुफ होता है। सोनी ने बताया कि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग पूरी तरह बुझने के साथ ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस बारे में आला अधिकारियों को रिपोर्ट किया गया है।

दमकल ने दिखाई तत्परता

आग बुझाने के लिए अग्निशमन टीम को जैसे ही सूचना मिली, वैसे ही गाड़ी रवाना हो गई। दो दमकल मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बिजली मीटर के पास ही आग सबसे ज्यादा थी। हालांकि कारणों की जांच अब की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement