Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

डॉक्टर्स डे पर पीबीएम अस्पताल में रक्तदान 1 जुलाई को

India-1stNews




डॉक्टर्स डे पर पीबीएम अस्पताल में रक्तदान 1 जुलाई को 

बीकानेर@ एक जुलाई को डॉक्टर्स डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक (ब्लड टैंपल) में ब्लड डोनेशन केंप लगाया जा रहा है। जिसमें बीकानेर की अनेक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। ब्लड डोनेशन केंप में आम व्यक्ति भी पहुंचकर ब्लड डोनेट कर सकता है।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राहुल हर्ष ने बताया कि डॉक्टर्स डे पर हर साल आईएमए की ओर से ब्लड डोनेशन केंप लगता है। इस बार भी ये केंप पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा। बीकानेर के अस्पतालों में ब्लड की आवश्यकता हर वक्त रहती हे, ऐसे में डॉक्टर्स इस महत्वपूर्ण दिन पर ब्लड डोनेट करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। कैंप में कोई भी व्यक्ति पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। 

आईएमए के सेक्रेट्री डॉ. हरमीत सिंह ने बताया कि इस बार कैंप से कई स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा गया है। कैंप में अपेक्स हॉस्पिटल सहयोग कर रहा है। इसके अलावा भारत विकास परिषद् की सभी शाखाएं, रोटरी क्लब मरुधरा, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल, एचडीएफसी बैंक, वयम क्लब, युनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक एंड हॉस्पिटल एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (उपचार), लोन चाचा और लॉयंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से सहयोग किया जा रहा है। सभी संस्थाएं अपने अपने स्तर पर रक्तादाओं को प्रेरित कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement