Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत, बस का इंतजार कर रही थी, कार ने मारी टक्कर

India-1stNews




बीकानेर: सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत, बस का इंतजार कर रही थी, कार ने मारी टक्कर

बीकानेर@ गाड़ी पलट जाने से बच्ची के मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के अणखीसर मोड़ की है। जहां पर सड़क किनारे खड़ी बच्ची बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आती हुई ऑल्टो कार पलट गयी। इसी दौरान बच्ची कार की चपेट में आ गयी और मौत हो गई मौके पर हड़कंप मच गया।

जिसके बाद जेसे तैसे बच्ची और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आयी है। घायल बच्ची की पहचान सोमलसर निवासी जयश्री के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन के सहयोग से ऑल्टो कार को थाने लाया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562