Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने की गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत

India-1stNews




जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने की गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीरः आतंकियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत की है. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस पर हमला किया है. तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी. ऐसे में बस चालक गोली लगने से नियंत्रण खो बैठा, और जिससे बस खाई में जा गिरी. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 33 लोग घायल हुए है. 

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही 53 सीटों वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई. यह घटना पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर हुई है. 

बताया जा रहा है कि बस पर आतंकियों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की. ऐसे में गोली तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस चालक के भी लग गई. बस चालक गोली लगने से नियंत्रण खो बैठा, और जिससे बस खाई में जा गिरी. जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसमें से एक बच्चा सहित 4 लोग चौमूं (जयपुर) थाना इलाके के वार्ड नंबर 5 के पांच्यावाली ढाणी के रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक घंटे पहले आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

जयपुर के डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि आतंकी हमले में चौमूं निवासी राजेन्द्र प्रसाद सैनी और ममता सैनी, हरमाड़ा निवासी पूजा सैनी और 2 साल के बेटे टीटू (लिवांश) सैनी की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। आतंकी हमले में पूजा सैनी (मृतका) के पति पवन सैनी गम्भीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज कटरा के हॉस्पिटल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना को लेकर दुख जताया है।

सेना जैसी वर्दी पहनी थी
बस में सवार घायलों ने बताया कि आतंकियों ने सेना जैसी वर्दी पहनी थी। उन्होंने मुंह बांध रखा था। बस जैसे ही मोड़ पर आई, अचानक गोलियां चलने लगीं। बस के खाई में गिरने से पहले आतंकियों ने 25 से 30 गोलियां चलाई थीं। बस में सफर कर रहे यूपी के दूसरे घायल श्रद्धालु ने बताया कि आतंकी बस के गिरने के बाद भी गोलियां चलाते रहे। बस शाम को 4 बजे चलनी थी, लेकिन 5:30 बजे चली थी। बस के लेट होने को लेकर भी जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस, आर्मी और CRPF की एक संयुक्त अस्थाई सुरक्षाबल टीम तैयार कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सर्च ऑपरेशन के लिए अलग से 5 टीमें बनाई गई हैं। रविवार शाम से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन सोमवार सुबह भी लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement