Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: नोखा रोड बस स्टैंड पर बाइक रोकी गाड़ी में बिठाया और लूट लिया

India-1stNews




गंगाशहर: नोखा रोड बस स्टैंड पर बाइक रोकी गाड़ी में बिठाया और लूट लिया

बीकानेर@ नोखा रोड पर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी आगे लगाकर रोकने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में चौधरी कॉलोनी निवासी गजेन्द्र सोनी ने गौरीशंकर सोनी, भैरू सोनी व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना पुराना बस स्टैंड के पास गंगाशहर में 8 जून की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रोका और जबरदस्ती करते हुए दूसरी गाड़ी पर बिठाकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसे बजरी की खानों में ले गए। जहां पर आरोपी गौरीशंकर ने प्रार्थी पर चाकू से वार किए। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट की और गळे से तीन तोले सोने की चैन, दस हजार रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562