Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पापड़ की नगरी में मिलावट का रंग, 2 क्विंटल पापड़ किया सीज

India-1stNews




बीकानेर: पापड़ की नगरी में मिलावट का रंग, 2 क्विंटल पापड़ किया सीज


शुद्ध आहार -मिलावट पर वार' अभियान के तहत हुई कार्यवाही




बीकानेर के विश्व विख्यात पापड़ बनाने में गड़बड़ी करने वालों पर बीकानेर हेल्थ डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की एक टीम ने एक फैक्ट्री पर निरीक्षण किया तो वहां जरूरत से ज्यादा फूड कलर डालने का मामला सामने आया। ऐसे करीब दो क्विंटल पापड़ सीज किए गए हैं।


आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत सोमवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स सुविधा पापड़, करणी इंडस्ट्रीयल एरिया पर निरीक्षण एवं नामूनीकरण की कारवाई की गई। सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मैसर्स सुविधा पापड़ पर मौके पर पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, पानी की जांच रिपोर्ट तथा फूड हैंडलर्स का मेडिकल नहीं था। फर्म के निरीक्षण के दौरान दो तरह के गोल पापड़ तैयार किए जा रहे थे। एक बिना रंग के तथा दूसरे में जरूरत से अधिक फूड कलर काम में लिया जा रहा था, जो कि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यहां से रंगीन गोल पापड़ के दो नमूने लिए गए। नमूने लेने के पश्चात्  कुल 1980 किलोग्राम रंगीन गोल पापड़ को मौके पर ही सीज किया गया। नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में भानू प्रताप सिंह तथा श्रवण वर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement