Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मोदी 3.0 ​​​​विजय मुहूर्त में लेंगे शपथ, 4 पूर्व CM सहित मेघवाल केंद्रीय मंत्री बनेंगे

India-1stNews




​​मोदी 3.0 ​​​​विजय मुहूर्त में लेंगे शपथ,
4 पूर्व CM सहित मेघवाल केंद्रीय मंत्री बनेंगे




दिल्ली@ नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी शपथ का समय अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाली टीम ने तय किया है। इस टीम के सदस्य और ज्योतिषी विश्व वोरा ने भास्कर को बताया कि 9 जून को ज्येष्ठ महीने की तृतीया तिथि और रविवार है। साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र है, जो देवताओं का नक्षत्र होता है। इसे शुभ कामों में महत्वपूर्ण माना जाता है।

गौधुलिक संध्या विजय मुहूर्त में होगी शपथ
वोरा ने बताया कि ज्योतिष में तीन विजय मुहूर्त बताए गए हैं- त्रेतर, मध्याह्न और संध्या। इसमें संध्या मुहूर्त को खास बताया है। ​​​​​​शपथ के लिए 9 जून की शाम 7.07 से 7.35 तक का विशेष शुभ सूक्ष्म समय निकाला गया है। इस समय गौधुलिक नाम का संध्या विजय मुहूर्त रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक यह सभी कामों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

मोदी 3.0 के संभावित मंत्रियों को शपथ के लिए फोन पहुंच गए हैं। इनमें 4 पूर्व सीएम राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा मोदी 2.0 में मंत्री रहे नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल को फिर से जिम्मेदारी मिलना तय है। 36 साल के राम मोहन भारत के सबसे कम उम्र के मंत्री होंगे


TDP सांसद राम मोहन नायडू भी मंत्री बनेंगे। 36 साल के राम मोहन भारत के सबसे कम उम्र के मंत्री होंगे। LJP(R) से चिराग पासवान, JDU से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह, HAM के जीतनराम मांझी और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

हरियाणा से मनोहर लाल के अलावा राव इंद्रजीत को भी फोन आया है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में यूपी-राजस्थान और गुजरात की हिस्सेदारी घटेगी। इन सभी नेताओं को प्रधानमंत्री आवास बुलाया गया है, जहां पीएम मोदी इनसे चाय पर चर्चा कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने सुबह महात्मा गांधी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को नमन किया।

शपथ लेने के साथ ही मोदी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे। हालांकि, नेहरू की सरकार पूर्ण बहुमत की थी। मोदी की तीसरी पारी गठबंधन की बुनियाद पर चलेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562