Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दिन दहाड़े युवक-युवती अपहरण मामले का हुआ खुलासा

India-1stNews




बीकानेर: दिन दहाड़े युवक-युवती अपहरण मामले का हुआ खुलासा

बीकानेर में एक महिला ने अपने ही पति का अपहरण करवा दिया। महिला व पुरुष के अपहरण मामले का पुलिस ने पटाक्षेप किया है।

मामले के अनुसार 17 केवाईडी के पास रामकुमार का अपहरण हुआ। अपहरण हुए पुरुष की पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम। मिली जानकारी के मुताबिक पति के लिव इन रिलेशनशिप से नाराज थी पत्नी। पुलिस अब महिला और अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। 

गौरतलब है कि एक दिन पहले दिन दहाड़े पूगल बाजार से दोपहर 3 बजे के आसपास युवक-युवती के अपहरण की सूचना मिली थी। तो यहां मौजूद लोगों ने बताया कि दिल्ली नंबर DL 10 CT 1526 नंबर की सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो से आए 4-5 बदमाशों ने यहां बाजार में 2 युवक-युवतियों का किडनैप कर लिया है। इसके पास मामले की सूचना एसपी तेजस्वनी गौतम और आला अधिकारियों को दी है।

इस बारे में पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि महिला को जल्द करेंगे बरामद।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562