Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: जिनके भरोसे थी रक्षा उन्होंने ही करवाया गंदा धंधा, देह व्यापार के लिए विवाहिता को किया मजबूर

India-1stNews




बीकानेर: जिनके भरोसे थी रक्षा उन्होंने ही करवाया गंदा धंधा, देह व्यापार के लिए विवाहिता को किया मजबूर

बीकानेर@  जब एक पिता ने अपनी बेटी की रक्षा का भार जिसके हाथों में सौंपा, उसी ने उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। विवाहिता ने थाने पहुंचकर अपने पति व सास के खिलाफ जबरन देह व्यापार करवाने के आरोप लगाए हैं। 25 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसका व उसकी बहन का विवाह 2012 में एक साथ हुआ। विवाह के बाद ही उसके पति व सास ने दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता की बहन अपने पति के साथ अलग रहने लगी।

आरोपियों ने उसे पीहर से रुपए लेकर आने को कहा। पीड़िता के मना करने पर उसे नशे की दवाई खिलाकर चौखाराम जाट से रुपए लेकर उसके कमरे में घुसा दिया। उसने जबरन दुष्कर्म किया और उसके पति ने वीडियो बना लिया। पति ने किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आए दिन आरोपी रुपए लेकर चौखाराम, हरिराम, दुलाराम, बाबूलाल सहित कई अन्य जनों को लाता और उससे देह व्यापार करवा। 6 को सुबह 10 बजे आरोपी दुलाराम फिर उसके कमरे में आया तो उसने मना कर दिया।

इस पर आरोपियों ने उसे चारपाई से बांध दिया। उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर दिया। उसकी मां ने फोन किया तो ससुराल वालों ने उसे उठाया नहीं। इस पर मां और भाई उसके घर पहुंच गए। वहां मुझे बंधक देखकर अन्य लोगों को बुलाया। मुझे छुड़ाकर गांव ले गए। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार स्वयं कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement