Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तस्करी कर रहा था अवैध शराब, करीब 35 लाख की शराब सहित युवक गिरफ्तार, मिनी ट्रक जब्त

India-1stNews




बीकानेर: तस्करी कर रहा था अवैध शराब, करीब 35 लाख की शराब सहित युवक गिरफ्तार, मिनी ट्रक जब्त

बीकानेर@ अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 35 लाख की शराब जब्त की है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशन में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। जिस पर पुलिस टीम ने एक मिनी ट्रक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को मिनी ट्रक में से करीब 547 कार्टून जिसमें 4923 लीटर अवैध शराब थी। पुलिस टीम ने करीब 35 लाख की अवैध शराब के साथ धोरीमना बाड़मेर के रहने वाले मानाराम पुत्र खुमाराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध शराब की तस्करी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस टीम में ये शामिल

सुमन शेखावत उपनिरीक्षक स्क्रीनिंग, हनुमन्तसिंह सउनि, मालाराम एचसी, ताजाराम कानि, कैलाश कानि, सुरेश कानि ,नरेशराज कानि, ईश्वरसिंह कानि, सुभाष डीआर
विशेष भूमिका:- तेजाराम कानि देशनोक



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562