Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, कार में लेकर आए लाश, रास्ते में फेंका सिर

India-1stNews





बीकानेर: सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, कार में लेकर आए लाश, रास्ते में फेंका सिर


बीकानेर पुलिस ने जोड़बीड़ एरिया में मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझा ली है। युवती को जोधपुर में मारकर उसका शव बीकानेर में फेंका गया था। जल्दी ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

15 जून को घड़सीसर अंडर ब्रिज से जयपुर- जोधपुर बाईपास पर बने पुल की ओर जाने वाली रोड पर युवती की सिर कटी लाश मिली थी। युवती के दोनों हाथ भी नहीं थे, केवल धड़ ही था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। जोधपुर में युवती को मारा गया। गंडासे से उसका सिर धड़ से अलग किया और हाथ भी काटे। हत्यारे लाश को मारूति कार में डालकर जोधपुर से बीकानेर लाए और जोड़बीड़ में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो रात के समय कार की फुटेज दिखाई दी। जिससे खोजबीन शुरू की तो टोल नाकों से गुजरी कार के बारे में पता चलता गया। इससे साफ हो गया कि कार जोधपुर की तरफ से आई थी। पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई। हत्यारों ने युवती का सिर जोधपुर से बीकानेर आते समय रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में महिला व पुरुष को हिरासत में लिया है जो पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। जल्दी ही पुलिस हत्या के कारण और पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement