Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: अंतर्जातीय विवाह के कारण युवक के घर को लगाई आग, परिवार पहुंचा एसपी के पास

India-1stNews




गंगाशहर: अंतर्जातीय विवाह के कारण युवक के घर को लगाई आग, परिवार पहुंचा एसपी के पास

बीकानेर@  बेटी द्वारा अंतर्जातीय विवाह के बाद युवक से प्रेम विवाह किए जाने से गुस्साए परिजनों ने युवक के घर को आग लगा दी। आग से घर का सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। घर में आगजनी का किसी ने वीडियो बना लिया। शहर के चौपड़ा बाडी के रहने वाले राजाराम सोनी के पुत्र रमन सोनी ने अपने घर के पास रहने वाली निशा चौधरी पुत्री भंवर लाल चौधरी ने 19 मई को कोर्ट मैरिज कर ली। जिसका लड़की के परिजन विरोध कर रहे थे। रमन सोनी की मां निर्मला देवी ने बताया कि रमन सोनी और निशा चौधरी ने 19 मई को कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। जब निशा के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने रमन के परिजनों जान से मारने की धमकियां देने लगे। बुधवार रात को तीन जनों ने घर के मुख्य दरवाजे पर डीजल डालकर आग लगा दी है। इस मामले में पलाना निवासी अभिषेक जाट,मनोज जाट व एक अन्य जने ने आग लगा दी। जिससे उनका कीमती सामान जलकर राख हो गया।जिसको लेकर निर्मला सोनी ने इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है निर्मला ने कोर्ट मैरिज से संबंधित दस्तावेज दिखाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से अपने परिजनों की जान माल की सुरक्षा की मांग की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562