Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बाइक सवार चोरों ने मचाया आतंक, बुजुर्ग के उड़ाए सत्तर हजार रुपए

India-1stNews




बीकानेर: बाइक सवार चोरों ने मचाया आतंक, बुजुर्ग के उड़ाए सत्तर हजार रुपए

बीकानेर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिन दहाड़े लूणकरनसर कृषि उपज मंडी में किसान से रूपयों से भरा बैग छीन लिया गया। बाइक पर सवार युवक लूट की वारदात को अंजाम देकर चंद सैकड़ो में रफू चक्कर हो गए। सूचना के बाद नाकाबंदी की गई परंतु लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग पाए।


लूणकरनसर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजुराम पुत्र मोहनराम नाई निवासी वार्ड नम्बर एक कालु की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे वह मंडी में से रुपये लेकर जा रहा था। इस दौरान मंडी में दो व्यक्ति मोटरसाईकिल सवार होकर आए और झपटा मारकर बैग छीन ले गए। उन्होंने शोर मचाया परंतु तब तक दोनो युवक आंखो से ओझल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562