Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल सहित सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए लाना होगा जन आधार कार्ड

India-1stNews




बीकानेर: पीबीएम अस्पताल सहित सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए लाना होगा जन आधार कार्ड 


बीकानेर@ प्रदेश में पीबीएम अस्पताल सहित सभी राजकीय चिकित्सालयो के ओ.पी.डी. एवं आई.पी. डी. में ईलाज हेतु आने वाले मरीजों को को मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के लाभ लेने के लिए जन आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है तथा रोगी को दिये गये जांच के रिकार्ड को भी सुरक्षित रखने आदेश किए गए है। 

अब बिना जनाधार कार्ड के सभी सरकारी अस्पतालों में किसी भी मरीज का इलाज नहीं किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग विभाग ने आज समस्त विभागाध्यक्ष एवं लैब प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने अधीन कार्यरत समस्त चिकित्सकों / नर्सिंग कार्मिकों एवं टेक्नीशियन को ओ.पी.डी. एवं आई.पी. डी. में आने वाले मरीजों के जांच फॉर्म भरते एवं हस्ताक्षर करते समय जन आधार कार्ड की अनिवार्यता को सुनिश्चित करने के आदेश जारी किये है। ताकि मरीज को मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत् निःशुल्क जांचों का लाभ दिया जा सकें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement