Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एसएसबी सेंटर में सुबह अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी, अस्पताल में मॉक ड्रिल

India-1stNews




बीकानेर: एसएसबी सेंटर में सुबह अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी, अस्पताल में मॉक ड्रिल

बीकानेर@ एसएसबी सेंटर आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सेंटर के हाईडेंड से पानी चलाकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एसएसबी स्टाफ सहित सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। बता दें कि अचानक आग लगने की स्थिति में आग बुझाने वाले उपकरणों का कैसे प्रयोग किया जाए और दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू कैसे पाया जाए, इसको हॉस्पिटल के मरीजों और कर्मचारियों को बताया गया।सिविल डिफेंस के योगराज सिंह के नेतृत्व में एस एसबी हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दौरान मॉक ड्रिल में हॉस्पिटल स्टाफ और वहां उपस्थित लोगों को अग्निशमन उपकरणों को अग्निकांड के दौरान कैसे उपयोग किया जाता है, इसका प्रशिक्षण दिया गया।उप अधीक्षक गौरी शंकर जोशी ने बताया कि सेंटर के स्टाफ एवं मरीजों को अचानक आग लगने की स्थिति में फायर टीम के पहुंचने से पहले आग बुझाने वाले उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में बताया गया।उन्होंने बताया कहा अधिकतर लोगों को मालूम नहीं है कि आग बुझाने वाले उपकरणों का उपयोग कैसे करते हैं। सेंटर के स्टाफ को इसके बारे में बताया गया। आगामी दिनों में सिविल डिफेंस कर्मियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर स्टाफ को अचानक आग लगने पर दमकल कर्मियों के पंहुचने से पहले आग पर कैसे काबू पाया जाए बताया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement