Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

India-1stNews




गंगाशहर: बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

बीकानेर@  नेशनल हाइवे संख्या 11 पर नापासर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मंडा कॉलेज के सामने ये युवक स्कूटी पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी।

इतना ही नहीं टक्कर मारकर दूर तक घसीटकर सड़क पर खड़े एक ट्रोले को टक्कर मारी। इससेयुवक की दर्दनाक मौत हो गई, स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। मृतक का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। नापासर थानाधिकारी जसवीर से मिली जानकारी के अनुसार सुबह एक बस और स्कूटी में टक्कर हुई है। स्कूटी पर सवार विजय जोशी पुत्र ओमप्रकाश जोशी निवासी नोखा रोड जैन कॉलेज के पीछे बीकानेर की मौके पर ही मौत हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव अब मोर्चरी में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement