Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: घर की दीवार पर डीजल डालकर लगाई आग, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: घर की दीवार पर डीजल डालकर लगाई आग, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर@ गंगाशहर के चौपड़ा बारी क्षेत्र में एकराय होकर पहुंचे लोगों ने एक मकान में आग लगाने का प्रयास किया और घर के लोेगों को धमकाया। वारदात के संबंध में गंगाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।गंगाशहर के चौपड़ा बारी क्षेत्र की जसोदा कॉलोनी में रहने वाली महिला निर्मला सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।


रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार की देर रात को 1.35 बजे पलाना निवासी अभिषेक जाट, मनोज जाट और एक अन्य युवक उसके घर में घुसे और डीजल डालकर आग लगा दी। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंगाशहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिसकी जांच एसआई नगेन्द्रसिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562