Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर : पीहर आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर जहर देने का आरोप

India-1stNews




बीकानेर : पीहर आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर जहर देने का आरोप


बीकानेर@ जिले के नोखा गांव शोवा की विवाहिता शोभा की आज इलाज के दौरान मौत का मामला गर्मा गया है। मृतका के पीहर पक्ष ने पीबीएम की मोर्चरी के आगे प्रदर्शन कर शव उठाने से इंकार कर दिया है। मृतका की मां लिछमा का आरोप है कि शोभा के पति व ससुराल वालों ने उसे जहर देकर हमारे गांव छोड़ दिया। उस समय हम लोग घर पर नहीं थे। घर पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीहर पक्ष ने मृतका शोभा के ससुराल वालों को गिरफ्तार करने वालों की मांग करते हुए शव को उठाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने धारा 304A, 489 में मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मृतका का अभी तक पोस्टमार्टम नही किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement