Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जहरीला पदार्थ खाने से तीन बच्चों की माँ की मौत

India-1stNews




बीकानेर: जहरीला पदार्थ खाने से तीन बच्चों की माँ की मौत

बीकानेर@ जहरीला पदार्थ खाने से गंभीर बीमार एक महिला ने इलाज के दौरान पीबीएम हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। घटना कोलायत के हदां थानांतर्गत लोहिया गांव की है।

थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार के मुताबिक लोहिया गांव की 28 वर्षीय रतन कंवर पत्नी मांगूसिंह को जहरीला पदार्थ खाने से बीमार होने पर पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रतन कंवर की शादी लगभग 12 साल पहले मांगूसिंह से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। मौत का कारण गृह क्लेश होने का अनुमान है। पुलिस में इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement