Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मनीष लांबा बने श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार ट्रस्ट, गंगाशहर के निर्विरोध अध्यक्ष

India-1stNews




मनीष लांबा बने श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार ट्रस्ट, गंगाशहर के निर्विरोध अध्यक्ष

बीकानेर@ आज मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार ट्रस्ट करणी माता मंदिर गंगाशहर के ट्रस्टियों की एक अहम बैठक ट्रस्ट परिसर में आयोजित की गई। ट्रस्ट के विधि सलाहकार अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि आज की  अध्यक्षता सत्यनारायण कुकरा ने की। जिसमे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण मौसूण ने  निजी कारणों के चलते अपना इस्तीफा ट्रस्ट के सचिव  श्याम शहरी को सौंपा जिसे ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों ने ध्वनि मत से स्वीकार करते हुए नए अध्यक्ष के रूप में मनीष लांबा को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद  मनीष लांबा ने कहा की हमे ट्रस्ट हित में लगातार कार्य करते हुए समाज को प्रगति के पथ पर लेकर जाना है। इस कार्य हेतु मनीष लांबा ने ट्रस्ट के नव निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।ट्रस्ट के सचिव श्याम शहरी ने कहा की सांसद कोटे से प्राप्त अनुदान राशि से ट्रस्ट के नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान श्यामसुंदर धुपड़ ,राधेश्याम मौसूण, कैलाश डांवर, मुरलीधर ,मौसूण, मेघराज मौसूण, जयदयाल कुकरा, सुनील देवाल, जगदीश कुकरा,भेराराम मौसूण, बालचन्द कुकरा सहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement