Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: प्रेमी के साथ मिलकर सहेली ने ही सहेली की हत्या,महिला मर्डर मिस्ट्री पर पुलिस का बड़ा खुलासा, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर: प्रेमी के साथ मिलकर सहेली ने ही सहेली की हत्या,महिला मर्डर मिस्ट्री पर पुलिस का बड़ा खुलासा, देखे वीडियो




बीकानेर में प्रेमी के साथ मिलकर सहेली ने ही सहेली की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर गंडासे से काटकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। दोनों हाथों को भी काट दिया। वारदात के बाद दोनों ने उसके शरीर के टुकड़ों को बीकानेर और जोधपुर में फेंक दिया। पुलिस को छह दिन पहले युवती का धड़ बीकानेर में मिला था। वहीं सिर और दोनों हाथ आज सुबह जोधपुर में मिले।

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया- मामले में आरोपी विकास मान (37) निवासी जोधपुर और उसकी प्रेमिका संगीता (35) निवासी हनुमानगढ़ को पकड़ा गया है। दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। संगीता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सहेली मुस्कान (34) निवासी पाली की हत्या की है। मुस्कान मूल रूप से नागपुर की रहने वाली थी।

कचरे के ढेर में मिला था सिर कटा शव

एसपी ने बताया- 15 जून को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में घड़सीसर के पास स्थित अंडरपास के कुछ आगे कचरे के ढेर में महिला का सिर कटा शव मिला था। शव 2 से 3 दिन पुराना था। महिला की पहचान पाली की रहने वाली मुस्कान के रूप में हुई थी। मामले की जांच करते हुए विकास और संगीता तक पहुंचे। पूछताछ करने पर दोनों हत्या करना कबूल किया।

जोधपुर में बनी थी दोनों सहेली

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संगीता हनुमानगढ़ से जोधपुर गई थी। यहां उसकी मुलाकात मुस्कान से हो गई। दोनों अच्छी सहेली हो गई। संगीता ने उसे बताया कि वह जोधपुर में विकास नाम के लड़के के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती है। इसके तीनों का मिलना-जुलना होता रहा।

इस बीच मुस्कान ने संगीता को विकास के साथ लिव-इन में नहीं रहने के लिए कहा। वह संगीता को लगातार मना करती रही। इसके बाद भी उसने विकास को नहीं छोड़ा। मुस्कान के बर्ताव से दोनों उससे नाराज रहने लगे। तब दोनों ने उसकी हत्या का प्लान बनाया।

घर बदलने के बहाने लेकर गए और हत्या की

प्लानिंग के तहत उसे घर बदलने के बहाने कार में साथ लेकर गए और विकास ने उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद कार से शव को जोधपुर बाइपास होते हुए बीकानेर के घड़सीसर लेकर आए। यहां गंडासे से उसके हाथ और सिर काट दिया। सिर और हाथ अपने साथ ले गए और बाकी का हिस्सा बीकानेर में ही फेंक दिया। इसके बाद दोनों जोधपुर आ गए और सिर व हाथ पांचबत्ती नाले के पास फेंक दिया।

टैटू के कारण काटे हाथ

पूछताछ में आरोपियों ने दोनों हाथ काटने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मुस्कान के दोनों हाथ में टैटू बने हुए थे। एक हाथ में बाजू तक टैटू था, इस कारण पूरा हाथ काट दिया। दूसरे हाथ में कोहनी तक टैटू था इसलिए उसे कोहनी तक काट दिया। टैटू के कारण पहचान का डर था।

जोधपुर में नाले में मिला सिर

बीकानेर से प्रशिक्षु आईपीएस रमेश पुलिस की टीम के साथ दोनों आरोपियों को लेकर आज सुबह करीब दस बजे जोधपुर पहुंचे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पांच बत्ती इलाके में नाले में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कट्‌टे में मुस्कान का सिर और दोनों हाथ मिले। इसके बाद टीम बीकानेर रवाना हो गई। 




गिरफ्तार करने वाली टीमः–

गोविदं व्यास पुनि. पीएस, दिलीपसिंह सउनि, शिवराज कानि, कपिल कानि, साईबर थाना, नरेन्द्र उनि पीएस जेएनवीसी, हेतराम हैडकानि, मुकेश हैडकानि,  ईमीचन्द कानि, धर्मेन्द्र कानि

नोटः- उक्त कार्यवाही में हेतराम हैडकानि व शिवराज कानि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement