Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ ध्यान सत्र का आयोजन

India-1stNews




योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ ध्यान सत्र का आयोजन

बीकानेर। जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आज 10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  जिला न्यायाधीश देवेन्द्र प्रकाश शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की भारत सहित दुनिया भर में आज योग दिवस "स्वयं और समाज के लिए योग" थीम के साथ मनाए जाने का संकल्प लिया गया है। विशेष न्यायाधीश सत्यपाल वर्मा ने योग शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि योग शब्द संस्कृत शब्द "युज" से निकला है, जिसका अर्थ है "जोड़ना" या "एकजुट करना", तथा यह मन, शरीर और आत्मा में सामंजस्य लाने के दर्शन का प्रतीक है। यह केवल शारीरिक आसनों से कहीं अधिक है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है, जो श्वास व्यायाम, ध्यान और नैतिक सिद्धांतों को एकीकृत करता है।बार एसोसिएशन बीकानेर के मीडिया सचिव अनिल सोनी ने बताया कि योग एवम ध्यान शिविर में  विशेष न्यायाधीश अजय गोदारा, पी पी सिंह, एडीजे रैना शर्मा, वंदना राठौड़, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश वमिता सिंह, लोकेन्द्र सिंह शेखावत, अनुभव सिदाना, रैना शर्मा सचिव डीएलएसए, सीजेएम विकास कालेर,अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट, बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ सहित सभी जिला न्यायालयों के समस्त स्टाफ सहित 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। उक्त योग एवम ध्यान कार्यक्रम का संचालन युवा टीम के सदस्य बीकानेर केन्द्र के अभिमन्यु सिंह, रूबल राठौर, अक्षय सेतिया  द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement