Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बीयर की बोतल तोड़ कर गर्दन में घुसा दी

India-1stNews




बीकानेर: ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, बीयर की बोतल तोड़ कर गर्दन में घुसा दी

बीकानेर@ नाल थाना इलाके में गुरुवार रात को युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गुरुवार रात को दोनों में विवाद हुआ, जिससे गुस्से में आकर उसने बीयर की बोतल फोड़ कर मदनलाल की गर्दन में घुसा दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मामले में कोलायत हाल पता राजीव नगर निवासी मघाराम को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी व मृतक एक-दूसरे से अनजान थे। गुरुवार रात को ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वारदात हो गई।

लघुशंका के लिए रुका, गाली दी तो कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी मघाराम का करमीसर में ननिहाल है। उसने भोजूसर में खेत काश्त कर रखा है। गुरुवार की रात को वह पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आया था। वहां से जब वह वापस जा रहा था तब करमीसर गांव में सुनसान जगह पर अंधेरे के कारण लघुशंका करने के लिए रुका। वहां पहले से शराब के नशे में धुत मदनलाल बैठा था। मदनलाल ने मघाराम के साथ गाली-गलौज की, जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। गुस्से में आकर मघाराम ने वहां पड़ी बीयर की बोतल तोड़ कर मदनलाल की गर्दन में घुसा दी। इसके बाद वह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

बाइक के टायरों और तकनीक से आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसपी ने एएसपी दीपक शर्मा, सीओ शालिनी बाजा, नाल एसएचओ महेन्द्र दत्त शर्मा, एएसआई सुभाष यादव, सिपाही निहालचंद व पवन कुमार की विशेष टीम गठित की। घटनास्थल के आसपास एक व्यक्ति के पैरों के जूतों के निशान मिले। पुलिस ने बारीकी से पड़ताल की, तो सामने आया कि जूते वाला व्यक्ति वहां कुछ देर ठहरने के बाद बाइक से चला गया। इसी रोड पर पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब पुलिस को बाइक पर एक व्यक्ति जाता हुआ नजर आया। फुटेज के आधार पर उसका पीछा किया।

यह है मामला

नाल थाना इलाके के करमीसर गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का खून से सना शव मिला। मृतक की पहचान करमीसर के वार्ड नंबर 23 निवासी मदनलाल 25 पुत्र गुणाराम जाट के रूप में हुई। उसके गले पर बोतले से वार किया गया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562