Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 25 लाख की एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: 25 लाख की एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

बीकानेर@ अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवार्र करते हुए लाखों की एमडी के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस और डीएसटी की टीम ने की है। पुलिस ने टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 150 ग्राम अवैध एमडी पकड़ी है। पुलिस ने एमडी के साथ वेयर हाऊसर गोदाम के पास रहने वाले मदनलाल पुत्र बंशीलाल, जसरासर के उड़सर में रहने वाले सांवरमल पुत्र ब्रजलाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मदनलाल बीकानेर का ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है और इसके खिलाफ पूर्व में भी आम्रस एक्ट, जानलेवा हमला, लूट सहित अलग-अलग 16 मुकदमें दर्ज है। पुलिस टीम आरोपियों अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में डीएसटी के रामकरण सिंह, महावीर, कानदान, योगेन्द्र कुमार, करणपाल, राजेन्द्र के साथ नोखा पुलिस टीम के हंसराज लूणा, गणोश गुर्जर, मुलाराम, विजेन्द्र, गणेशाराम शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement