Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रेलवे स्टेशन पुलिया के ऊपर मिला अज्ञात युवक का शव

India-1stNews




बीकानेर: रेलवे स्टेशन पुलिया के ऊपर मिला अज्ञात युवक का शव

बीकानेर@ रेलवे स्टेशन के पुलिया के ऊपर शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना रविवार देर शाम की है। जहां पर लालगढ़ स्टेशन पर बने पुलिया के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने एक अचेत व्यक्ति को देखा और स्टेशन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी, समाजसेवी सस्थाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति को देखा तो पाया कि मृत अवस्था में है।

जिसके बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी, असहाय सेवा संस्थान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से शव को एम्बुलेंस के जरिए पीबीएम ले जाया गया है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है। इस दौरान असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, मलंग राजकुमार, लक्ष्मण बाबा, रमजान, जुनैद भाई सिंह, तिलोकचंद, खिदमतगार खादिम सोसाइटी अध्यक्ष हाजी जाकिर, शोएब भाई आदि मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562