Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मोबाइल लौटाने की बात पर कर दी हत्या, दोनों के बीच अर्से से प्रेम प्रसंग

India-1stNews




बीकानेर: मोबाइल लौटाने की बात पर कर दी हत्या, दोनों के बीच अर्से से प्रेम प्रसंग


बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार शाम हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हेमासर गांव में कोजूराम मेघवाल ने गला दबाकर मार दिया था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई।


थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि हेमासर गांव में रहने वाली युवती और कोजूराम मेघवाल पिछले दिनों आपस में मिले थे। इसी दौरान दोनों में अनबन हो गई और शराब के नशे में कोजूराम ने युवती के सिर को लकड़ी के पेड़ से दे मारा। वो अचेत हो गई तो उसका गला दबा दिया। दोनों के बीच अर्से से प्रेम प्रसंग था। इस बीच लड़की की सगाई हो गई और 17 जुलाई को उसका विवाह होने वाला था। युवती ने इसके बाद मिलने से इनकार कर दिया। ऐसे में कोजूराम ने अंतिम बार मिलने का कहकर उसे घर से बाहर बुला लिया था। दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते एक-दूसरे को गिफ्ट दिए थे। लड़के ने वो गिफ्ट वापस मांग लिए थे। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच अंतिम मुलाकात में झगड़ा हो गया। इसी दौरान शराब के नशे में लड़की की हत्या कर दी गई।

सिर में चोट लगने से युवती बेहोश हो गई तो युवक ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी होने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से चार दिन की रिमांड मंजूर कर पुलिस को सौप दिया गया।

दोनों दूर के रिश्तेदार

हेमासर में हुए हत्याकांड में आरोपी और मृतका एक ही परिवार व एक ही गोत्र के है। हेमासर में रहने वाले दोनों युवक व युवती दूर के रिश्तेदार हैं। युवक के माता-पिता नही है। दो बहन है जो मौसी के यहां रहती है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement