Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, आग में झुलसा दुकान मालिक, भेजा ट्रॉमा सेंटर

India-1stNews




बीकानेर: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, आग में झुलसा दुकान मालिक, भेजा ट्रॉमा सेंटर

बीकानेर@ जस्सुसर गेट क्षेत्र में आग लगने की खबर सामने आयी है। घटना जस्सुसर गेट से चौखुंटी ओवरब्रिज की और भभुता सिद्ध जी मंदिर के सामने इलेक्ट्रानिक की दुकान में लगी है। आग लगने से एकबारगी आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण दुकान में रखा सामान स्वाह हो गया। जानकारी के अनुसार लाखों का माल इस आग में जलकर राख हो गया। दुकानदार सत्यनारायण राठी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। वो खुद आग की चपेट में आ गए। राठी के कपड़ों में आग लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। दुकान इलेक्ट्रानिक आईटम की बताई जा रही है। जिसमें मोटर व पार्टस से जुड़ा सामान था।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562