Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: फ़िल्मी अंदाज में पिकअप गाड़ी की टक्कर से मकान की दीवार तोड़ी, महिलाओं के साथ की बदसलूकी, मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: फ़िल्मी अंदाज में पिकअप गाड़ी की टक्कर से मकान की दीवार तोड़ी, महिलाओं के साथ की बदसलूकी, मामला दर्ज


बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र के चौपड़ा बाड़ी इलाके में कुछ युवकों द्वारा एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से मकान की दीवार गिरा कर मकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने और घर में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र के चौपड़ा बाड़ी स्थित सुथारों के मौहल्ला निवासी प्रेमप्रकाश पुत्र रतनलाल मारू ने गंगाशहर थाना में लिखित परिवाद दिया की आरोपी सोहनलाल, दिलीप, शिव एवं छः - सात अन्य युवकों द्वारा पीकअप गाड़ी से टक्कर मारकर कर उसके घर की दीवार गिरा दी गई। जिसके बाद आरोपी उसके घर में घुसकर तोडफ़ड़ करने लगे व घर में मौजूद महिलाओं द्वारा उन्हें रोकने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने महिलाओं को घर में बंद कर दिया व पीकअप की टक्कर से घर की दीवार व गेट भी तोड़ दिये। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच गंगाशहर थाना के हैड कांस्टेबल मानवेन्द्र को सौंपी गई है।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562