Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, महिला बुरी तरह से झुलसी

India-1stNews




बीकानेर: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, महिला बुरी तरह से झुलसी

बीकानेर@ खाना बनाते समय गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप झुलस गई। आग में झुलसी महिला को परिजन लूणकरणसर सीएचसी लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीकानेर रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के बींझरवाली गांव के मकडासर रोड वार्ड नंबर 5 निवासी निवासी पुष्पा (33) पत्नी पन्नाराम मेघवाल आज सुबह रसोईघर में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलिंडर से रिसाव होने लगा। जब तक महिला को कुछ समझ आता, तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। महिला की आवाज सुनकर घर के सदस्य रसोई घर में पहुंचे और सिलैंडर को किसी तरह से घर से बाहर निकाला। इधर सिलैंडर में आग तेज होने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई। फिलहाल गंभीर रूप से झुलसी पुष्पा का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562