Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मोबाइल में मिला सॉल्व पेपर तो हुआ खुलासा, बीकानेर की इस स्कूल से किया था आउट, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

India-1stNews




मोबाइल में मिला सॉल्व पेपर तो हुआ खुलासा, बीकानेर की इस स्कूल से किया था आउट, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जयपुर@ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के हिंदी व सामान्य ज्ञान के पेपर को लीक करने वाले मास्टरमाइंड को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू मैट्रिक्स ने ही पौरव गैंग को पेपर की फोटो भेजी थी। इससे पहले शुक्रवार को 3 ट्रेनी एसआई सहित पेपर लीक करने वाले व पेपर सॉल्व करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पौरव कालेर गैंग ने 13 सितंबर 2021 को बीकानेर की रामसहाय आदर्श सेकेंडरी स्कूल से हिंदी व जीके का पेपर परीक्षा से पहले पेपर लीक किया था। गैंग ने पेपर को सॉल्व करवाकर 10-10 लाख में बेचा था। पौरव कालेर की गिरफ्तारी के बाद से एसओजी उसकी गैंग के मेंबर्स को पकड़ रही है। तीन दिन पहले एसओजी ने एडिशन एसपी नविता खोखर को भी इस केस में गिरफ्तार किया था।

मोबाइल में मिला सॉल्व पेपर तो हुआ खुलासा

एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजू मैट्रिक्स स्कूल संचालक दिनेश सिंह चौहान का परिचित था। राजू ने संचालक को दोनों पेपर के 10 लाख रुपए दिए थे। राजू ने स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने के दौरान ही पेपर को मोबाइल से फोटो लिए थे।

पेपरलीक का खुलासा तब हुआ था, जब 13 सितंबर को पाली स्थित भारतीय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर, पाली सेंटर में राजेश बेनीवाल के मोबाइल में हिंदी का सॉल्व पेपर पर्यवेक्षक पवन शर्मा ने देख लिया। पर्यवेक्षक की शिकायत पर राजेश की गिरफ्तारी हुई।

फिर सेंटर के बाहर से उसके साथी नरेंद्र खीचड़ को भी गिरफ्तार किया गया। तब नरेंद्र खीचड़ ने अपने चाचा नरेश दान चारण से पेपर खरीदना बताया था। पाली पुलिस की सूचना पर बीकानेर पुलिस ने नरेशदान सहित 6 को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो राजू मैट्रिक्स का नाम सामने आया।

सहायक की ड्यूटी लगवा स्कूल से उड़ा लिया था पेपर

राजू ने पूछताछ में बताया कि उसने परिचित संचालक से खुद की स्कूल में सहायक की ड्यूटी लगवा ली थी। फिर मोबाइल से फोटो खींचकर पेपर पोरव कालेर, प्रवीण व तुलसाराम के मोबाइल पर भेज दिए।

बीकानेर पुलिस ने नकल का मामला बताकर इसे दबा दिया था। बीकानेर पुलिस ने भी उस दौरान जांच में लापरवाही की थी या फिर जान कर इन आरोपियों को बचाया था इस विषय को लेकर भी एसओजी जांच कर रही है।

तुलसाराम कालेर की पत्नी एडिशनल एसपी

पेपरलीक गैंग का एक और मास्टरमाइंड तुलसाराम कालेर की पत्नी नविता खोखर एडिशन एसपी हैं। ​​​​​​​तुलसाराम बीकानेर में चाणक्य कोचिंग सेंटर चलाता था। जो चूरू जिले के रामपुर देवानी का रहने वाला है। वर्ष 1991 में पुलिस में भर्ती हुआ था।

1994 में हवाला के एक मामले में जब्त राशि अपने पास रखने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया। उसके बाद 2007 में उसने आरएएस का एग्जाम दिया। जिसमें 19वीं पोजिशन आई। वर्ष 2014 में वह अपने एक रिश्तेदार की जगह एसआई की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था।

रीट एग्जाम में नकल करने के लिए ब्लूटूथ लगी चप्पल बनाने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद जमानत मिल गई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562