Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:दो दिन पहले मिले शव की हुई शिनाख्त, भाई ने बताया ये कारण

India-1stNews




बीकानेर:दो दिन पहले मिले शव की हुई शिनाख्त, भाई ने बताया ये कारण

बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले मिले एक शव की पहचान हो गई है। ये युवक दस दिन से देशनोक से गायब था और परिजनों को नहीं मिल रहा था। अब मोर्चरी में शव की पहचान उसके कपड़ों और बेल्ट से करनी पड़ी है। परिजनों का कहना है कि भूख और गर्मी से उसकी मौत हो गई है।

देशनोक थाने के अंतर्गत आने वाले सुरधना गांव के आसुराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसका भाई ओमप्रकाश नायक दस-बारह दिन पहले घर से निकल गया था। उसकी काफी तलाश की लेकिन वो नहीं मिला। अब पुलिस ने बताया कि पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में एक शव है तो उसकी पहचान कर ली है। आसुराम ने पुलिस को बताया कि वो ओमप्रकाश है और भूख व गर्मी से उसकी मौत हुई है। कुछ दिन पहले मौत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी लेकिन कपड़े, बेल्ट और सैंडल से उसकी पहचान हो गई है। आसुराम का कहना है कि सैंडल और बेल्ट उसी ने दिलवाये थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement