Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर के बाद लगी आग, ट्रक का चालक जिंदा जला, तीन गंभीर रूप से घायल

India-1stNews




बीकानेर: दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर के बाद लगी आग, ट्रक का चालक जिंदा जला, तीन गंभीर रूप से घायल

बीकानेर@ बीकानेर के महाजन में भारतमाला सड़क पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. हादसे में एक ट्रक का चालक जिंदा जल गया है. वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है.


ये घटना जैतपुर टोल के पास तड़के करीब चार बजे हुई. हादसे की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला. तीनों घायलों को चिंताजनक स्थिति में बीकानेर रेफर किया गया है जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है. 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562