Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से कर रहा था देह शोषण, आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से कर रहा था देह शोषण, आरोपी गिरफ्तार


बीकानेर जिले की महाजन थाना पुलिस को देह शोषण के मामले में बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे आरोपी रमजान खां पुत्र इकबाल खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 9 जून को पीड़िता में महाजन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था जिसमें बताया कि आरोपी पीड़िता को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से देह शोषण कर रहा है. आरोपी ने पीड़िता को धमकाकर उससे 50 हजार रूपये की राशि भी ऐंठ ली।

महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रमजान खां पुत्र इकबाल खां श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गोपालसर गांव का निवासी है. पुलिस ने पूछताछ कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562