Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवती की नृशंस हत्या, बिना धड़ और हाथ का शव कचरे के ढेर पर पड़ा मिला, एसपी और एफएसएल टीम मौके

India-1stNews




बीकानेर: युवती की नृशंस हत्या, बिना धड़ और हाथ का शव कचरे के ढेर पर पड़ा मिला, एसपी और एफएसएल टीम मौके




बीकानेर के पवनपुरी साउथ एक्सटेंशन से आगे अंडरब्रिज के पास एक महिला की हत्या करके शव फैंक दिया गया है। हत्या इतनी नृशंस तरीके से की गई है कि उसका धड़ तक अलग कर दिया गया। यहां तक कि दोनों हाथ भी काट दिए गए हैं। बिना धड़ का शव पुलिस ने कब्जे में लिया है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम पहुंच गई है, जबकि एफएसएल की टीम ने भी छानबीन शुरू कर दी है। महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।


पवनपुरी से आगे अंडरब्रिज से एक रास्ता कोटड़ा गांव की ओर जाता है। अंडरब्रिज से आगे इसी मार्ग पर सड़क किनारे महिला का शव क्षति विक्षत अवस्था में मिला है। बिना धड़ के इस शव की शिनाख्त करना अब पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। महिला के हाथ भी काट दिए गए हैं। मौके पर हाथ भी नहीं मिले हैं। घटना के बारे में पुलिस को राहगीरों ने बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को यहां कचरे के ढेर पर फैंक दिया है। शव कब से यहां पड़ा है? इसका पता लगाया जा रहा है। महिला के पास ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के लोगों से पड़ताल कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। एडिशनल एसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। एफएसएल की एक टीम भी मौके पर काम कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562