Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ऑपरेशन एन्टी वायरस रहा कारगर, 125 मोबाइल बरामद

India-1stNews




बीकानेर: ऑपरेशन एन्टी वायरस रहा कारगर, 125 मोबाइल  बरामद




बीकानेर@ राजस्थान पुलिस महानिदेशक के आव्हान पर प्रदेशभर में चलाये गये ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए सवा सौ से ज्यादा मोबाइल बरामद कर लिए हैं। जिनकी कीमत करीब 32 लाख रुपए आंकी जा रही है। शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में एसपी तेजस्वनी गौतम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कई लोगो के मोबाईल गुम होने की शिकायत दूरसंचार विभाग के ऑनलाईन पोर्टल सीईआर पर दर्ज होती है। इसके अलावा पुलिस के साईबर सैल में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत मिल रही है। इनमें अधिकांश मोबाइल महिलाओं, बुजुर्ग, विद्यार्थी व मजदूर वर्ग के थे। ज्यादातर लोगों ने बडी मुश्किल से किस्तों पर मोबाईल खरीदे गये थे। पुलिस मुख्यालय ने ऑनलाईन पोर्टल सीईआर पर दर्ज गुम मोबाईलों की बरामदगी के लिये राज्य स्तर पर 10 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान 'ऑपरेशन एन्टी वायरस' चलाया है। इसी अभियान के तहतअब तक कुल एक सौ पच्चीस मोबाईल बरामदगी की गई। जिनकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग कुल 32 लाख रुपए के आस-पास है। बरामद-शुदा मोबाईलों को पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने लौटाये तो मोबाइल मालिकों के चेहरे खिल गए। शुक्रवार शाम मीडिया के सामने ही एसपी ने ये मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द किए।

कहां कितने मोबाइल बरामद

साईबर सैल कार्यालय के 57, पुलिस थाना कोटगेट के 20, पुलिस थाना साईबर के 13, पुलिस थाना नयाशहर के 10, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ के छह, पुलिस थाना एमपीनगर के छह, पुलिस थाना बीछवाल के चार, पुलिस थाना लूणकरनसर के दो, कालू के दो, कोलायत के दो, बज्जू का एक, नाल का एक, गजनेर का एक और पांचू का एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement