Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: करंट से व्यक्ति की मौत का मामला: बिजली कंपनी और मृतक के परिजनों के बीच बनी सहमति, संविदा पर जॉब, 15 लाख रुपए देगी बिजली कंपनी और 5 लाख...

India-1stNews




सत्यनारायण रैगर के परिजनों को बीकेईसीएल देगा पंद्रह लाख और एक संविदा नौकरी

चिरंजीवी योजना के तहत मिलेंगे 5 लाख

विधायक व्यास पहुंचे मौके पर, बीएलईसीएल को दी हिदायत, भविष्य में नहीं हो ऐसी लापरवाही
 
बीकानेर, 6 जुलाई। भीनासर बस स्टेंड के पास शुक्रवार को विद्युत पोल की चपेट में आने से मृत सत्यनारायण रैगर के परिजनों को बीकेईसीएल द्वारा पंद्रह लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं कंपनी किसी एक परिजन को संविदा नौकरी देगी। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने शनिवार को सत्यनारायण रैगर के परिजनों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि रैगर का विद्युत पोल की चपेट में आने से शुक्रवार को निधन हो गया। उनके परिजनों ने शनिवार को मोर्चरी के आगे एकत्रित होकर मुआवजे की मांग की। विधायक व्यास भी जानकारी मिलने पर मोर्चरी पहुंचे और बीकेईसीएल के अधिकारियों,  श्रीमती कविता गोदारा उपखंड अधिकारी बीकानेर पूर्व, तहसीलदार, सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज और थानाधिकारी समरवीर सिंह को मौके पर बुलाया और दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करवाई। उन्होंने बताया कि बीकेईसीएल द्वारा पंद्रह लाख रूपये और एक परिजन को संविदा नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए दिलवाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस आगामी दिनों में इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए नियमानुसार और अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में वे पीड़ित परिजनों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने बीकेईसीएल को पूरे शहरी क्षेत्र में सर्वे करते हुए पोल को ठीक करवाने के निर्देश दिए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृति नही हो। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि ऐसी लापरवाही किसी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर यशपाल गहलोत, पार्षद बजरंग लाल सोखल, विनोद धवल और विक्रम भाटी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement