Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: आंधी का कहर, सरकारी स्कूल में लगा टीन शेड हुआ धरासायी

India-1stNews




बीकानेर: आंधी का कहर, सरकारी स्कूल में लगा टीन शेड हुआ धरासायी

बीकानेर@ गुरुवार दोपहर को आए जोरदार तूफान से पीएम श्री रा उ मा वि मोरखाना, नोखा की स्कूल प्रांगण में लगा विशाल टीन सेड गिर गया। गनिमत यह रही कि बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी। अन्यथा बहुत बड़ी जन हानि हो सकती थी।

भाजपा युवा मोर्चा बापेऊ मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोरखाना ने बताया कि ईश्वर कृपा से इस प्राकृतिक आपदा से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। सिंह ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का जोर नही है, फिर भी सेड निर्माण करवाने वाली एजेंसी को बच्चो की सुरक्षा के मद्देनजर सेड बनाते समय सभी पहलुओं का ध्यान रखना चाहिए था।

नरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत मोरखाना के सरपंच व पीएम श्री स्कूल के प्रिंसिपल से आग्रह किया है कि हादसे की पूर्ण जांच कर, सेड का पुनः निर्माण करवाएं तथा ऐसे कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों की पुनरावर्ती न हो। ईश्वर कृपा रही कि हमारे किसी भी नौनिहाल को कोई हानी नही पहुंची

नरेंद्र सिंह भाटी ने गांव के युवाओं से भी आव्हान किया कि सभी युवा एक जुट होकर शाला स्टॉफ व पंचायत प्रशासन को सहयोग करें तथा इस विषय को लेकर किसी पर भी कोई छींटा कसी न कर पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए सार्थक कदम उठाएं।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement